डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में एम्स अस्पताल में निधन हो गया। देश शोक में डूबा। 

उनका निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ। डॉक्टरों के अनुसार उम्र के साथ उनकी सेहत बिगड़ रही थी। 

डॉ. सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब के गाह गांव में हुआ था। 

उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, कैंब्रिज और ऑक्सफोर्ड में शिक्षा प्राप्त की और अर्थशास्त्री बने। 

वे 1971-76 में वाणिज्य सचिव और 1982-85 में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे। 

1991-96 में वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने भारत में आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत की।" 

2004-2014 तक प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने सामाजिक योजनाओं की शुरुआत की। 

भारत-अमेरिका परमाणु समझौता और मनरेगा उनकी बड़ी उपलब्धियों में से हैं।